मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म तेजस ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर 05 जनवरी को रिलीज होगी। कंगना रनौत की फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमाघरो में प्रदर्शित हुयी थी लेकिन बॉक्स आॅफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।
फिल्म तेजर में कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में हैं। सर्वेश मेवारा के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेजस' को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। अब फिल्म तेजस ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म तेजस ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 05 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। कंगना रनौत ने कहा, मुझे उम्मीद है कि दर्शक सशक्त कहानी को पसंद करेंगे और हमारे वास्तविक जीवन के नायकों की अविश्वसनीय कहानियों से प्रेरणा लेंगे। एक रोमांचक यात्रा के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि 'तेजस' डिजिटल मंच पर उड़ान भर रहा है।

More Stories
रणबीर कपूर-साई पल्लवी की ‘रामायण’ का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज, करवा चौथ पर मिला फैंस को तोहफा
रामायण 2026: क्या रणबीर कपूर की फिल्म तोड़ेगी आमिर खान की दंगल का 2,000 करोड़ का रिकॉर्ड?
नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर परेश रावल का तंज, बोले- सबको अपनी बात कहने का हक