इंदौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर दीये-बत्ती बेचने वाले छोटे व्यापारियों को इस बार भी परंपरागत जगहों पर दुकानें लगाने की अनुमति मिलेगी। हर साल की तरह इस बार भी शहर में तय परंपरागत स्थानों पर दुकानें तो लगाई जा सकेंगी। इसी तरह राजबाड़ा क्षेत्र में भी व्यापारियों को दुकानें लगाने का मौका मिलेगा।
महापौर की इस घोषणा से उन रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को राहत मिलेगी, जो दीपावली के दौरान दीए-बत्ती बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। महापौर ने कहा कि दुकानदारों को निर्धारित सीमा में रहकर कारोबार करना होगा। सड़क पर दुकानें फैलाकर अतिक्रमण करने या यातायात बाधित करने की अनुमति नहीं रहेगी।

More Stories
कूनो में चीते को किसने मारी गोली? शरीर से मिले पांच छर्रे, जांच के लिए पहुंचा केंद्रीय दल
विंध्य विकास प्राधिकरण विवाद पर BJP में हलचल, CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने दिखाई सख्ती
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरों और गांवों का सफर होगा आसान, डिजिटल टिकटिंग से यात्रियों को राहत