रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला डाक्टर के इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर संस्कृति कामरान ने घर के बाथरूम में इंजेक्शन लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक महिला की मौत इंजेक्शन के हैवी डोज से हुई है। महिला की ख़ुदकुशी का कारण अज्ञात है। वहीं मौक़े से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश राज्य के भोपाल में ऐसी ही घटना सामने आई थी। जहां करीब बीते महीने ही मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रही एक स्टूडेंट ने भी एनेस्थीसिया का ओवर डोज इंजेक्शन लेकर आत्महत्या कर ली थी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण