फरीदपुर
रोज बाईपास शुरू होने के बाद एनएचएआई ने फरीदपुर टोल प्लाजा के टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी हैं। बुधवार की रात 12 बजे से नई दरे लागू कर दी गई। एनएचएआई ने फरीदपुर में नौगवां के पास टोल प्लाजा का निर्माण किया था। टोल टैक्स की जद में आने वाले रोजा बाईपास का निर्माण पूरा होने से पहले फरीदपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली शुरू की गई। जिससे टोल टैक्स की दरें कम रखी गई। बीते दिनों रोज बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हुआ। जिसके बाद एनएचएआई ने वाहनों के लिए रोजा बाईपास को खोल दिया। इसके बाद एनएचएआई ने सड़क मंत्रालय को टोल टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा।
रात 12 बजे से नई दरें
सड़क मंत्रालय ने नई दरें लागू करने को मंजूरी दी। इसके बाद नहीं ने बुधवार की रात 12 बजे से नई दरें लागू कर दी। परियोजना निदेशक एनएचएआई, बीपी पाठक ने कहा कि फरीदपुर टोल प्लाजा पर नई दरें लागू कर दी गई है। टोल प्लाजा पर टैक्स की नई दरों की सूची लगा दी गई है।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी