नई दिल्ली
चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पीएम मोदी पर उनके 'पनौती' और 'जेबकतरे' तंज पर नोटिस जारी किया और उनसे 25 नवंबर तक जवाब देने को कहा है।
आपको बता दे की राजस्थान में एक जनसभा को सभोदित करते हुए राहुल गाँधी ने कहा था की जब दो जेब कतरे किसी की जेब काटना चाहते हैं तो सबसे पहले क्या करते हैं? ध्यान हटाते हैं। एक आपके सामने आता है और पीछे से दूसरा जेब काटकर चला जाता है… हिंदुस्तान में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोज़गारी, गरीबी, महंगाई है।
आपने कभी इनके बारे में टी.वी. पर देखा है?… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का है और अडानी का काम आपकी जेब काटने का है… कभी क्रिकेट मैच में चले जाएंगे वो अलग बात है कि हरवा देते हैं। PM मतलब पनौती मोदी

More Stories
MEA के एक्शन से मची खलबली: अवैध बांग्लादेशियों को खदेड़ने का प्लान
ममता बनर्जी का दांव पड़ा उल्टा, राज्यपाल ने भंग की बंगाल विधानसभा
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: भारत ने 13 पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट और 11 बेस तबाह किए, सेना ने दिया खुलासा