कोरबा
कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में एक छात्रावास में आज सुबह हड़कंप मच गया। जहां छात्रावास की छत से कूदकर आठ छात्राएं फरार हो गई। इस मामले की जानकारी तुरंत ही छात्रावास प्रबंधन ने कटघोरा पुलिस को दी। जिसके बाद घंटों मशक्त की और तानाखार के पास से सभी बच्चे बरामद कर लिए गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि NGO के माध्यम द्वारा छात्रावास में 39 छात्राएं पढ़ रही हैं। छात्रावास से घर जाने के लिए सभी छात्राएं भागी थी। यह छात्रावाल कटघोरा के भारत भवन खुटरीगढ़ में संचालित है। स्पायर एनजीओ दिल्ली की कंपनी है। जो ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को छोड़ चुके बच्चों को पढ़ा रही है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर