बारामूला
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर महज 4.9 थी। इसकी गहराई 5 किमी बताई जा रही है। इसी वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं अचानक तेज भूकंप के झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर दौड़ पड़े। सुबह-सुबह आए इस भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि धरती के अंदर कई तरह के प्लेट्स मौजूद हैं। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स होते हैं। ये धरती के नीचे लगातार घूमती रहती है। जब ये आपस में टकराते हैं या इसमें हलचल होती है तो भूकंप आता है।
12 जुलाई को भी आया था भूकंप
इससे पहले 12 जुलाई को भी भारत और पाकिस्तान सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब कश्मीर के बारामुला के लोगों ने दोपहर लगभग 12:26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गिए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे रहा था।
सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर आया भूकंप
मौसम विभाग के विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था। बता दें कि इसी साल फरवरी के महीने में कारगिल और लद्दाख में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई थी। भूकंप के कारण जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। ।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने जानकारी दी थी रात 9 बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया। इससे पहले दिसंबर में भी भूकंप आया था।

More Stories
Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार
Vande Bharat बनी रेलवे की ‘Cash Cow’, 162 ट्रेनों ने बढ़ाया मुनाफा; 3.98 करोड़ यात्रियों ने किया सफर
महंगे हवाई टिकट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- किराया नहीं घटा सकते तो उड़ानें रोकने पर करें विचार