चंडीगढ़
पंजाब में होने वाली पंचायतों के दौरान पंजाब सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लेते हुए चुनाव में महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित कर दी हैं। सरकार के इस फैसले का पंजाब की महिलाएं स्वागत कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं, ऐसे में पंजाब सरकार का यह कदम सराहनीय है।
सूत्रों के मुताबिक अकेले जालंधर जिले में करीब 950 गांव हैं और इनमें से लगभग आधे गांवों में महिलाएं ही सरपंच बनेंगी। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलने से गांवों में महिला नेताओं की कमी महसूस होने लगी है। जालंधर ईस्ट ब्लॉक में 78 गांव हैं, जिनमें से 22 गांव एस.सी. समुदाय के लिए आरक्षित हैं और केवल 22 गांव एस.सी. महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए भी 17 गांव आरक्षित किए गए हैं। शेष 17 गांव जनरल वर्ग के लिए हैं।

More Stories
भारत-जर्मनी के बीच ₹80 हजार करोड़ की पनडुब्बी डील करीब, 6 सबमरीन से बढ़ेगी नौसेना की ताकत
100% हाइड्रोजन से चला विमान इंजन, भारत में भी नई तकनीक की टेस्टिंग; पेट्रोल-डीजल से कितना अलग है ये ईंधन?
भारत-अफगानिस्तान रिश्तों पर तालिबान का बड़ा संदेश, नूर ने मांगा नई दिल्ली का समर्थन