भिलाई3
भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब सेक्टर-4 मार्केट के पास स्थित दो पानी की टंकी भरभराकर गिर गईं। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मेंटनेंस ऑफिस के कुछ हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद से मौके पर लोगों की भीड़ लगी है।
दोनों टंकी से सेक्टर 4 और सेक्टर 3 क्षेत्र में पानी सप्लाई की जाती थी। चश्मदीदों के मुताबिक पहले एक पानी टंकी गिरी और उसने दूसरी को भी चपेट में ले लिया। पलभर में 36 लाख लीटर पानी मलबे के साथ सड़क पर आ गया। दोनों टंकियों से 3000 घरों में पानी जाता था। दोनों टंकिया की कैपेसिटी 18 – 18 लाख लीटर थी।
मेयर विधायक पहुंचे, लेकिन बीएसपी के अधिकारी नहीं
पानी टंकी गिरने की सूचना मिलते ही विधायक देवेंद्र यादव और मेयर नीरज पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। दुर्घटना के दो घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर बीएसपी का एक भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।
विधायक के मुताबिक 'बीएसपी प्रबंधन को लगातार इसकी जानकारी देकर मरम्मत की मांग की गई थी। उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जबसे बीएसपी का प्राइवेटाइजेशन हो रहा है। बीएसपी के अधिकारी अपनी सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी भूल गए हैं। कोशिश की जाएगी कि निगम प्रशासन, जिला प्रशासन और बीएसपी के सहयोग से लोगों को पानी देने की व्यवस्था की जाए'।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 71 करोड़ रुपये के धान घोटाले का खुलासा, शॉर्टेज के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा
फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
छत्तीसगढ़ में BTech एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कल से ऑनलाइन काउंसिलिंग का पहला चरण