मुंबई
भाबीजी घर पर हैं के आठ साल बेमिसाल: एंडटीवी के शो भाबीजी घरपरहैं के 8 सालऔर 2000 एपिसोड्स पूरे होने का जश्न- इस शो ने लाखों लोगों का दिल जीता है। इस साल एंडटीवी के कल्ट-कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ ने दो उपलब्धियां हासिल कीं-आठ साल पूरा होना और 2000 एपिसोड्स पूरे करना।
शो के मुख्य कलाकारों विभूति (आसिफ शेख), मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़), अंगूरी (शुभांगी अत्रे) और अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक खास लंच रखा था। उन्होंने शो में अपने सफर के बारे में बात की और बताया कि कौन-सीबात उनके किरदारों को आज भारतीय टेलीविजन पर सबसे चहेता बनाती है। महाशिवरात्रि महोत्सव भारत के तीन प्रमुख/ प्रतिष्ठित शिव मंदिर में: एण्डटीवी की राजेश, अनीता भाबी और यशोदा ने महाशिवरात्रि के दौरान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शिव मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लिया।
भारत के सबसे बड़े और पवित्र त्यौहारों में से एक, महाशिवरात्रि को मनाने के लिये एण्ड टीवी के कलाकारों, कामना पाठक (राजेश, हप्पू की उलटन पलटन ), विदिशा श्रीवास्तव (अनीता भाबी, भाबीजी घरपर हैं ) और नेहा जोशी (यशोदा, दूसरी माँ ) ने भगवान शिव के सबसे प्रमुख मंदिरों में दर्शन किये। विदिशा श्रीवास्तव (अनीता भाबी) अपने होम टाउन वाराणसी पहुंची और काशी विश्वनाथ मंदिर में दुनिया के मशहूर शिव महोत्सव में शामिल हुईं। कामना पाठक (राजेश सिंह) अपने होम टाउन इंदौर गईं और उज्जैन में भगवान शिव के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर जाकर भव्य उत्सव की साक्षी बनीं। नेहा जोशी (यशोदा) ने हरिद्वार के प्रसिद्ध शिव मंदिर, शिव की पौड़ी जाकरआशीर्वाद लिया।

More Stories
‘धुरंधर’ को टक्कर देने आई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ पहले दिन ही फ्लॉप, बिके सिर्फ 22 टिकट
कृष्णावतारम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, पहले हफ्ते में दर्शकों ने किया जमकर प्यार
Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की फिल्म ने मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई