कबीरधाम.
कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक व राज्य के नए सीएम विजय शर्मा का शनिवार को कवर्धा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। शनिवार को देर रात 10 बजे तक उन्होंने विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।लोगों में उनके स्वागत को लेकर गजब का उत्साह था। कबीरधाम जिले के वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्र के ग्रामीणजन, समाजसेवी और आम जनता स्वागत के लिए पहुंचे थे।
सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता में हमें पूर्ण जनादेश दिया। राज्य में ऐतिहासिक जीत के बाद देश के प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया है। राज्य में अरुण साव और मुझे उपमुख्यमंत्री की जिमेदारी दी गई है।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह नई सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता से किये गए सभी वायदा मोदी की गारंटी को पूरी ईमादारी से पूरा किया जाएगा। हमारी सरकार ने इन सभी गारंटी को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने आज के ऐतिहासिक स्वागत अभिनंदन और ऐतिहासिक जीत के लिए कवर्धा की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं आज रविवार को सुबह आठ बजे रायपुर के लिए रवाना हुए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति