वाशिंगटन
अमेरिका के हवाई में माउई द्वीप के जंगलों में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। माउई काउंटी की जारी विज्ञप्ति में बताया गया, “दमकलकर्मियों का आग बुझाने का प्रयास जारी हैं, लहानिया में सक्रिय आग से अपराह्न एक बजे तक आज 12 अन्य लोगों की मौतों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही आग से मरने वालों की संख्या 67 हो गई है।” लहानिया की आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है।” मीडिया के अनुसार यह प्रांत के इतिहास की भीषण आपदा है।
चीन के शानक्सी में भूस्खलन से दो लोगों की मौत 16 लापता
बीजिंग
चीन के शानक्सी प्रांत की राजधानी शीआन के उपनगरीय इलाके में शाम मूसलाधार बारिश के कारण चट्टानें और मिट्टी खिसकने से दो लोगों की मौत हो गई है और 16 अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शीआन नगरपालिका आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के सूत्रों ने बताया कि चांगान जिले के बाहरी इलाके में लुआनज़ेन टाउनशिप के एक गांव में हादसा शाम करीब छह बजे हुआ।
उन्होंने बताया कि चट्टान और मिट्टी के खिसकने से दो घरों के साथ-साथ सड़कें, पुल और बिजली आपूर्ति टूट गई है। बचावकर्मियों ने अब तक फंसे हुए चार लोगों को बचा लिया है और बचाव कार्य जारी है।

More Stories
भारत के आमों पर नेपाल की रोक से मचा हड़कंप, बाजार में बढ़ी चिंता, महंगाई का खतरा गहराया
US Attacks Iran: अपाचे हेलिकॉप्टर गिरने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान पर हमला, होर्मुज में बढ़ा तनाव
EU के एक फैसले से भारत-चीन की 50 कंपनियों पर संकट, रूस कनेक्शन बना बड़ी वजह