इंफाल
मणिपुर (Manipur) के सभी पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू लगाए जाने के एक दिन बाद अधिकारियों ने आम लोगों को दवाइयां, भोजन समेत आवश्यक वस्तुओं को खरीदने की सुविधा देने के लिए छूट के समय की घोषणा की।
बुधवार को जारी एक आधकारिक आदेश में कहा गया कि पूर्व इंफाल, इंफाल पश्चिम और काकचिंग जिले में गुरुवार को सुबह पांच बजे से शाम छह बजे कर्फ्यू में ढील दी गई है।
थौबल जिले में कर्फ्यू में छूट सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक है।
बिष्णुपुर जिले में सुबह पांच बजे से सुबह 11 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है।
सुरक्षा बलों ने दागे थे आंसू गैस के गोले
बुधवार को बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे थे। इसमें 40 से अधिक लोग मुख्यत: महिलाएं घायल हो गई थी।

More Stories
8वें वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साझा किया बड़ा अपडेट, बताया पूरा प्लान
त्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जार,10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% छात्र पास
जल्दी चाहिए तेजस MK-1A फाइटर जेट, HAL के नए सीएमडी के साथ वायुसेना करेगी बैठक