रायपुर.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह और विनय जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों पूर्व विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस की हार के बाद दोनों ने पार्टी के नेताओं के ऊपर आरोप लगाए थे। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद अब उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस के करारी हार के बाद नेता एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे थे।
इसके साथ ही पार्टी के दिग्गज नेताओं के ऊपर आरोप लगा रहे थे। इस पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह और विनय जायसवाल को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। दूसरी ओर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है। वहीं उनसे तीन दिन के अंदर जवाब भी मांगा है। बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद विनय जायसवाल ने सचिव छत्तीसगढ़ भारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पार्टी ने इन पर एक्शन लिया है।

More Stories
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न
पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा