रायपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोथिया गुरूवार को रात्रि 9 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। 6 अक्टूबर सुबह 10 बजे जगदलपुर से देवपुर, जिला- बलौदाबाजार के लिए रवान होंगे। शाम 5 बजे रेस्ट हाउस, देवपुर पहुंचेंगे। 7 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 12 सराईपाली में आयोजित विधानसभास्तरीय संविधान रक्षक एवं किसान सम्मान समारोह में भाग लेंगे। शाम 4 बजे सारंगढ़ में आयोजित विधानसभा स्तरीय संविधान रक्षक एवं किसान सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद रेस्ट हाउस, देवपुर जायेंगे।
8 अक्टूबर को दोपहर 12 बिलाईगढ़ में आयोजित विधानसभास्तरीय संविधान रक्षक एवं किसान सम्मान समारोह में भाग लेंगे। शाम 4 बजे बलोदा में आयोजित अकलतरा विधानसभास्तरीय संविधान रक्षक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सर्किट हाउस, रायपुर के लिये रवाना होंगे। 9 अक्टूबर को दोपहर 2.15 रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

More Stories
पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल