भोपाल। कांग्रेस के टिकट पर 2023 में सागर जिले की बीना सीट से विधायक बनी निर्मला सप्रे की सदस्यता रद्द कराने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मप्र हाईकोर्ट जबलपुर में याचिका दायर की है। नेता प्रतिपक्ष की ओर से लगाई गई याचिका में मप्र सरकार, विधानसभा के प्रमुख सचिव, विधानसभा अध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह तोमर और विधायक निर्मला सप्रे को पार्टी बनाया है।
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निर्मला सप्रे के बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के मामले को लेकर उनकी सदस्यता रद्द कराने पिछले साल मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका लगाई थी। लेकिन, पिछले हफ्ते इंदौर खंडपीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी कि ये उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर का मामला है। इस मामले को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाए। विधायक निर्मला सप्रे ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सागर जिले के राहतगढ़ में एक चुनावी सभा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथों भाजपा का दुपट्टा पहना था।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा