रायगढ़
डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। जो लोग अवकाश पर गए हैं उन्हें तत्काल लौटने के लिए कहा गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा है कि डेंगू नियंत्रण के लिए सभी मोर्चों पर युद्धस्तर पर कार्य होना चाहिए। अधिकारी-कर्मचारी फील्ड पर नजर आएं।
उन्होंने आयुक्त नगर निगम तथा सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि साफ -सफाई व्यवस्था, दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग के साथ डोर टू डोर जन जागरूकता अभियान और डेंगू का सर्वे का काम पूरी क्षमता से किया जाना है। नागरिकों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है, इसमें किसी भी तरीके की लापरवाही नहीं चलेगी।

More Stories
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश