बिलासपुर
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा प्रभारीअधिकारी और कर्मचारियों से उनके कामकाज की जानकारी ली। बिना वाजिब कारण के कोई भी फाइल को लंबित नहीं रखने की हिदायत दी। कलेक्टर ने करीब सवा 10 बजे कार्यालय का निरीक्षण किया। कई कर्मचारी टेबल पर मौजूद नहीं थे। उनका नाम नोट कर एडीएम के समक्ष उपस्थित होकर कारण बताने के निर्देश दिए। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन काटे जाएंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आरएन कुरूवंशी भी उपस्थित थे।

More Stories
महतारी वंदन योजना की किस्त से सोनम साहू के चेहरे पर आई खुशी
नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय