श्रीनगर
पूरे कश्मीर में शीत लहर जारी और श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक बयान में कहा गया है कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग और पहलगाम में यह क्रमशः शून्य से 3.5 और शून्य से 3.9 डिग्री नीचे था।
लद्दाख के लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान माइनस 10.2 और कारगिल में माइनस 6.8 दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.6, कटरा में 8.8, बटोट में 6.5, भद्रवाह में 2.6 और बनिहाल में 7.2 दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि 21 दिसंबर को शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी।

More Stories
OPS पर सरकार का बड़ा फैसला, इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम चुनने का विकल्प
मेलबर्न में PM मोदी का बड़ा बयान, बोले- ‘धमाके आतंकी अड्डे पर हुए, गूंज पूरी दुनिया में’; किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
मोदी-अल्बानीज की बड़ी न्यूक्लियर डील! बदल सकता है दुनिया का परमाणु गेम प्लान