रायपुर.
सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के भाजपा में शामिल होने और अंबिकापुर से चुनाव लड़ने की बात पर डिप्टी सीएम सिंह देव का बयान सामने आया है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि जिनकी कांग्रेस पार्टी में निष्ठा है। वह टिकट मिलने या न मिलने से कभी भी पार्टी छोड़कर नहीं जाते हैं। वहीं व्यक्तिगत महत्वकांक्षाए बढ़ जाने के कारण पार्टी से ऊपर होने पर ही लोग पार्टी और विचार दोनों बदलते हैं।
वहीं टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि चिंतामणि महाराज पूर्व में भाजपा में थे। फिर कांग्रेस में, अब फिर भाजपा में जाने की बात आप लोगों के माध्यम से सामने आई है। चिंतामणि महाराज की भाजपा से चुनाव लड़ने की बात भाजपा का अंदरूनी मामला है। वहीं रही बात टिकट कटने की तो सर्वे के आधार पर सिटिंग विधायकों का टिकट कटा है। वहीं पार्टी छोड़ने वाले लोगों से उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि सभी लोग पार्टी के साथ बने रहें। सभी के मन मुताबिक, हर समय काम नहीं हो पाता है। समय-समय पर सभी को पार्टी के द्वारा उचित स्थान दिया जाता रहा है।
भाजपा से संपर्क होने का चिंतामणि महाराज ने किया खुलासा
विधायक चिंतामणि महाराज ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से हुई बातचीत का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भाजपा नेताओं के सामने अंबिकापुर से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है। उक्त बातें कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज ने भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बताया कि बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा में प्रवेश करने के बाद लोकसभा चुनाव में सीट देने की बात कही है। अगर मेरी शर्त मान ली जाती है तो मैं भाजपा में शामिल हो जाऊंगा। नहीं तो मैं जहां हूं वहीं रहूंगा।

More Stories
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई