रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में उनके जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने अपनी असाधारण दृष्टि और प्रतिभा से भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सर विश्वेश्वरैया की कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।

More Stories
अब केवल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगा RTE का लाभ, छत्तीसगढ़ सरकार ला रही डिजिटल पारदर्शिता
राइस मिलर रोशन चंद्राकर के ठिकाने पर ED की रेड खत्म, अहम दस्तावेज जब्त
लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई: स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO को किया सस्पेंड