रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ी फिल्म पुरस्कार समारोह – स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024 के आयोजकों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में 17 जनवरी को आयोजित छत्तीसगढ़ी फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजकों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय श्री विजय कुमार पाण्डेय की स्मृति में प्रति वर्ष इस समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों की प्रतिभा को पुरस्कृत करना है। इस समारोह में प्रदेश भर के कलाकार शामिल होते हैं। इस अवसर पर स्मार्ट सिनेमा पत्रिका के संपादक पीएन लक्की, जय प्रकाश पाण्डेय एवं श्री दीपक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

More Stories
केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश
निकायों में सुशासन, जवाबदेही और जन सेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
वन धन विकास केंद्र वनांचल की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया सोपान