कटनी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिक्किम के पाक्योंग में हुई सड़क दुर्घटना में मां भारती के वीर सपूत, कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम हरदुवा कला निवासी सेना के जवान श्री प्रदीप पटेल के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कटनी के वीर सपूत सेना के जवान के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति देने एवं शोकमय परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
MP के इस शहर में दौड़ेंगी 100 ई-बसें, यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं, 10 रूट तय
गर्मी की छुट्टियों में अब आसानी से मिलेंगी ट्रेन की सीटें, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, बढ़ेंगे AC कोच
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में 60% पद खाली, 187 में से केवल 73 कर्मचारी कार्यरत