कटनी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिक्किम के पाक्योंग में हुई सड़क दुर्घटना में मां भारती के वीर सपूत, कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम हरदुवा कला निवासी सेना के जवान श्री प्रदीप पटेल के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कटनी के वीर सपूत सेना के जवान के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति देने एवं शोकमय परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
बदनावर-टिमरवानी फोरलेन मुआवजे को लेकर किसानों का प्रदर्शन, खुले आसमान के नीचे गुजारी रात
करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप में CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, कटनी मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन
उज्जैन सिंहस्थ 2028 में ड्रोन से होगी श्रद्धालुओं की निगरानी, अपनों को खोजने के लिए बनेगा ‘खोया-पाया’ ऐप