उज्जैन.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान दोपहर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन व पूजन-अभिषेक किया। पूजन अभिषेक पं. राजेश पुजारी , राम पुजारी व आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न कराया गया । प्रशान्त पुजारी, ओम पुजारी व रमन त्रिवेदी , पुजारी प्रदीप गुरु भी पूजन में उपस्थित थे।
दर्शन पूजन पश्चात केंद्रीय मंत्री नड्डा व मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सपत्नीक नंदीमंडपम् में ध्यान व पूजन किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर की ओर से मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा व प्रसाद भेटकर सम्मान किया । मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं सांसद वी डी शर्मा को स्मृति चिन्ह ,दुपट्टा व प्रसाद भेंटकर सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ,राज्य सभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज ,सांसद वी.डी.शर्मा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, डॉ चिंतामणि मालवीय,महापौर मुकेश टटवाल,नगर निगम सभापति कलावती यादव, जनप्रतिनिधि विवेक जोशी,संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा , प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ आदि मौजूद थे।

More Stories
मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण
9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत
राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी