भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार एवं पद्मभूषण से सम्मानित प्रख्यात फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं कलाकार स्व. राज कपूर की सौवीं जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हिन्दी फिल्म जगत के विकास में फिल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के रूप में स्व. कपूर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्व. राजकपूर का मध्यप्रदेश से भी पारिवारिक संबंध रहा है। स्व. राजकपूर को कला और सिनेमा जगत में हमेशा याद किया जाएगा।

More Stories
सीधी के डायल-112 हीरोज दादा से बिछड़कर रास्ता भटके मासूम को सुरक्षित परिजन से मिलाया
एमपीपीएससी परीक्षाओं के संचालन के प्रारूप नियमों पर 5 जून तक सुझाव आमंत्रित
एमपी ट्रांसको ने भिंड में ऊर्जीकृत किया अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर भिंड जिले की पारेषण क्षमता में हुई वृद्धि – मंत्री तोमर