शिवपुरी
कूनो नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मादा चीता धीरा, मादा चीता आशा और उसके 3 शावकों को बड़े बाड़े से खुले जंगल में रिलीज किया। जिसके बाद खुले जंगल में चीतों की संख्या अब 7 हो गई है। अब ये सभी चीते अपने मन पसंद भोजन का शिकार करेंगे। साथ ही पर्यटकों को भी नए चीतों का दीदार हो सकेगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने चीतों को रिलीज करने के बाद कहा, “पालनपुर कूनो का दिन आज के लिए खास है। पिछले समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीता छोड़कर वन्य जीवन में चीतों की पुनर्बसाहट का नया काम शुरू किया था। आज 5 चीतों को दोबारा छोड़ने का संकल्प किया है।”
सीएम ने आगे कहा, “धीरा और मादा के साथ 3 बच्चों को जंगल में छोड़ा गया। परमात्मा करे ये सभी अच्छे से बढ़ें। शासकीय स्तर पर जो प्रबंधन किए जाने हैं, वह सब कर रहे हैं। आने वाले समां में पर्यटकों से लेकर कई सेक्टर में इसका नाम अलग प्रकार से जाना जाएगा।”

More Stories
सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर, मंदाकिनी में बहा 42 साल पुराना पुल; 400 दुकानें तबाह
रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की जेलों में भावनात्मक माहौल, बहनों ने जेल पहुंचकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
MP में बदली कर्ज की तस्वीर, MSME सेक्टर में सबसे तेज उछाल; कृषि का दबदबा बरकरार