रायपुर,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी सुश्री मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। निश्चित ही यह समूचे भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। सुश्री मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

More Stories
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियां
राहत योजना : गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार से बच रही अनमोल जिंदगियां