भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहरों की सड़कों की मरम्मत, निर्माण एवं रख-रखाव के लिये 2990 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि वर्ष 2023-24 में कायाकल्प अभियान के द्वितीय चरण के लिये 1200 करोड़ रूपये, विशेष केन्द्रीय सहायता (शहरी सुधार कार्यक्रम) के मास्टर प्लान की और 18 मीटर से अधिक प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिये 1200 करोड़ रूपये और शहरी अधो-संरचना विकास निधि योजना में 590 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। गौरतलब है कि अभियान के प्रथम चरण में 350 करोड़ रूपये पूर्व में जारी किये जा चुके हैं। प्रथम चरण में स्वीकृत राशि से सड़क निर्माण के कार्य जारी हैं।
कायाकल्प अभियान के दूसरे चरण में स्वीकृत राशि का 3 प्रतिशत अंश गुणवत्ता नियंत्रण और अन्य प्रशासनिक व्यय के लिये रखा गया है। गुणवत्ता नियंत्रण के लिये स्टेट क्वालिटी मॉनीटर नियुक्त किये गये हैं। निर्माण स्थल के कार्यों के पूर्व एवं पश्चात के जियोटेग फोटो लिये जा रहे हैं। संभागवार मोबाइल टेस्ट लेब स्थापित की गयी है। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये कार्यवार इंजीनियर्स को नामजद कर जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी। इंजीनियर्स को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। शहरी अधो-संरचना विकास निधि योजना में किये जाने वाले कार्य 5 करोड़ से कम के नहीं होंगे।

More Stories
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित