भोपाल
मध्यप्रदेश में मानसून ब्रेक होने से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। गुरुवार को प्रदेश के 31 जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार रहा। इनमें ग्वालियर और सीधी में टेम्प्रेचर 37 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी-उमस रही। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। हालांकि, लोकल सिस्टम की एक्टिविटी से कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या मध्यम-तेज बारिश हो सकती है। 4-5 सितंबर से दो सिस्टम एक्टिव हो सकते हैं। सागर में गुरुवार को सवा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
बता दें कि प्रदेश में 25 अगस्त से मानसून ब्रेक है। जिसके 1-2 सितंबर को खत्म होने का अनुमान था, लेकिन अब यह 4 से 5 सितंबर तक खत्म हो सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि नए सिस्टम की वजह से पूर्वी हिस्से में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। बारिश का दौर 18 से 19 सितंबर तक रह सकता है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा