दुर्ग
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर चौक शहीद स्मृति स्थल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण तथा चौक सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों से भेंट मुलाकात की और उन्हें शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने यहां पर शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीयध्वज फहराया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

More Stories
राज्यपाल डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुजैन ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक