रायपुर.
छत्तीसगढ़ में आज आंशिक रूप से बदल छाए रहेंगे। नमी के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम का मिजाज भी बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 20 नवंबर तक तापमान बढ़ सकता है। इसके कुछ दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिर ठंड में बढ़ोतरी होगी। बीते दिन शनिवार को अंबिकापुर जिला सबसे ठंड इलाका रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 20 नवंबर तक अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिर प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आज राजधानी रायपुर में आकाश साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वही प्रदेश में मौसम सूट के रहने की संभावना है। प्रदेश में ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की स्टॉल लगाना शुरू हो गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ HC ने पेंशनरों को बड़ी राहत दी, छठे-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर जल्द मिलेगा
महामाया पहाड़ में अतिक्रमण हटाने बुलडोजर चला, डबरीपानी में पुलिस फोर्स तैनात; 157 लोगों का कब्जा हटाया जाएगा
सामाजिक समरसता का उत्सव: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300+ जोड़ों की शादी आज