रायपुर
मथुरा की सांसद प्रसिद्ध अभिनेत्री और प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनेगा।श्रीमती हेमा मालिनी ने रायगढ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की तारीफ़ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ श्री साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कभी फण्ड की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा श्री साय के नेतृत्व में आदिवासियों, किसानों और महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है उन्होंने कहा कि पहले नक्सल समस्या के कारण लोग यहाँ आने में हिचकिचाते थे,लेकिन अब श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल बदल गई है।

More Stories
Malhar में 2000 साल पुराना ताम्रपत्र मिला, इतिहास की अनमोल धरोहर उजागर
प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
Labour Day (1 मई) से शुरू होगी तेंदूपत्ता तोड़ाई, 639 फड़ तैयार