रायपुर.
राजधानी रायपुर में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों नहाये गए हुए थे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से मौत हो गई। पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अपना गार्ड तालाब का है। जानकारी के अनुसार, दोनों मासूम नहाये गए हुए थे। इसमें से एक बच्चे का उम्र आठ साल और एक का उम्र दस साल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनों बच्चे के यूनिफॉर्म और जूता तालाब के बाहर मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई है। दोनों बच्चों के शवों को तालाब से निकालकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।

More Stories
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मंत्री गजेंद्र यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की