जांजगीर चांपा.
जांजगीर चांपा जिले में हाथनेवार गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। एक बाइक में सवार दोनो भाइयों को गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार है पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त किया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,, ग्रामीणों से रात्रि 9 से 10 बजे सूचना मिली कि हाथनेवार मुख्य मार्ग पर ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मारी है जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हुए है।
मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया था। दोनो मृतकों की पहचान किशन सिदार 20 वर्ष और राजशंकर सिदार 21 वर्ष निवासी नंदेली जिला सक्ति के रूप में की गई।। आज मंगलवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने बताया कि किशन और राज शंकर दोनों पारिवारिक भाई है दोनों ने कक्षा 9 वी तक की पढ़ाई की है और रोजी मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार की दोनो एक बाइक में बैठ कर घर से जैजैपुर पैसे निकलने जाने की बात कहते हुए निकले थे। देर शाम होने के बाद भी घर नहीं पहुंचे थे। इस बीच पुलिस से सूचना मिली की दोनो की सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हुई। दोनो जैजैपुर से चांपा किस लिए आ रहे थे यह जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं है।

More Stories
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या
रायपुर : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई