रायगढ़.
रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 17 साल की नाबालिग किशोरी से चंदन कुर्रे (22) ने प्रेम विवाह किया था। शादी के तीन माह बाद किशोरी गर्भवती हो गई। सात-आठ महीने की प्रेग्नेट होने पर उसके हाथ-पैर में सूजन आ गई। उसकी तबीयत सही नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि दो जुलाई को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
यहां पांच दिनों तक इलाज के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया। इलाज के दौरान छह जुलाई को किशोरी और उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच की और पति चंदन कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि चंदन कुर्रे ने समय से पहले ही किशोरी से शादी कर ली थी। वह गर्भवती हो गई और इस वजह से उसकी मौत हो गई।

More Stories
समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल