धमतरी.
धमतरी से विशाखापत्तनम तक भारतमाला परियोजना के तहत हो रहे सडक निर्माण में एक बडा हादसा हो गया। शटरिंग गिरने से तीन मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि भारतमाला परिजयोजना के तहत धमतरी से विशाखापत्तनम तक 6 लेन सडक का निर्माण हो रहा है।
केरेगांव के पास पुल निर्माण के लिए शटरिंग की गई थी। वह अचानक ढह गई जिसके चलते वहीं नीचे काम कर रहे तीन मजदूर इसमे दब गए। आनन फानन में तीनो मजदूरो को निकाला गया, जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि घायल दो मजदूरो को इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव जिला अस्पताल में रखा गया है। केरेगांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले
केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1