जगदलपुर.
जगदलपुर नगरनार थाना क्षेत्र के मारकेल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और अन्य घायल बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के
मुताबिक, जगदलपुर से ओड़िसा की ओर जा रहे एक बाइक सवार को ओड़िसा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मंगनार के बताए जा रहे हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय