भाटापारा.
अबकारी आयुक्त, सह सचिव और जिला कलेक्टर के निर्देश पर अबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गणेशपुर में महुआ शराब पर कार्रवाई की। गणेशपुर में नाले के पास महुआ शराब बनाई जा रही थी। महुआ शराब बनाने के लिए 28 डिब्बे में रखे 560 किला ग्राम महुआ लाहन और 45 लिटर महुआ शराब को जब्त किया है।
जब्त किए गए सामान की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। सयुक्त टीम की कार्यवाही में एक भी आरोपी गिरफतार नहीं हुआ है। सभी आरोपी अज्ञात हैं। वहीं विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना भाटापारा के ग्राम गणेशपुर की बताई जा रही है।

More Stories
धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से