जगदलपुर.
जगदलपुर में परपा थाना क्षेत्र के ग्राम पखनारचा जुनाडोंगरी पारा में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपने घर के पीछे इमली पेड़ में टॉवेल का फंदा बनाकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सास को फंदे में लटका उसकी बहु ने देख परिजनों को सूचना दिया जहां शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया, जहाँ शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए परपा पुलिस ने बताया कि ग्राम पखनारचा जुनाडोंगरी पारा निवासी पायको कश्यप पति स्व. बोटी 60 वर्ष शराब की आदि थी, महिला के इसी आदत से दोनों बेटों के साथ ही बहु आये दिन पायको को शराब छोड़ने की बात को लेकर समझाते रहते थे, लेकिन महिला उनकी बातों को अनसुना कर देते थे। बीती रात भी महिला अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने के चले गए। सुबह अचानक जब उसकी बहु कचरा फेकने के लिए निकली, जहाँ अपने सास को फाँसी के फंदे में देखते हुए परिजनों को सूचना दिया गया, बहु सुबती के अलावा परिजनों की शिकायत के बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था, जहाँ जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया, पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

More Stories
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास
पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद