राजनांदगांव.
कारोबारी सुनील ठक्कर की मोहारा शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले में जांच बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
बसंतपुर थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी शिवनाथ नदी मोहारा में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जैसे ही सूचना मिली गोताखोरों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को नदी से निकाला गया। शव की शिनाख्त सुनील ठक्कर (57) के रूप में हुई। सुनील ठक्कर कैलाश नगर के रहने वाले थे। मृतक के शव को जिला अस्पताल मोर्चुरी में रखा गया है। साथ ही मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
CG के खैरागढ़ में 230 साल पुरानी लिथोग्राफी कला आज भी जीवित, जर्मनी के पत्थरों पर सीख रहे छात्र
NEET OMR शीट मामले में CG हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, छेड़छाड़ के आरोपों का नहीं मिला ठोस सबूत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर