शिवपुरी
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से निकल कर एक चीता एक बार फिर जिले की सीमा से लगे शिवपुरी जिले की सीमा में पहुंच गया।
सूत्रों के अनुसार कूनो का चीता ओबान एक बार फिर शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड़ क्षेत्र के ग्राम जोराई के खेतों में जा पहुंचा। उसे देखकर ग्रामीण खेतों पर बने घरों की छतों पर जा चढ़े।
कूनो नेशनल पार्क की टीम मौके पर चीता का पीछा करते हुए पहुंची और उसे वापस ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ओबान चीता दूसरी बार नेशनल पार्क से निकलकर शिवपुरी जिले के बैराड़ क्षेत्र में स्थित खेतों में पहुंचा है। इसके पहले भी उसे रेस्क्यू करके शिवपुरी से कूना वापस ले जाया गया था। श्योपुर जिले का कूनो नेशनल पार्क शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग की सीमा से लगा हुआ है।

More Stories
नरेला रक्षाबंधन महोत्सव-2026: तीसरे दिन 29 हज़ार 179 बहनों ने मंत्री सारंग को बांधी राखी
दीपोत्सव से सजेगी रामनगरी, 5 से 8 नवंबर तक होंगे भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
चिकित्सकों में सेवा और संवेदनशीलता का भाव स्वास्थ्य सेवाओं के विधिवत प्रदाय के लिए अहम : उप मुख्यमंत्री शुक्ल