गौरेला पेण्ड्रा मरवाही.
उत्तर भारत मे मौसम में आए बदलाव का असर पूर्वी मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में भी देखने को मिल रहा है। इलाके में कल जहां दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और ठंडी हवाए चलती रही तो आज सुबह से आसपास में बादलों का डेरा रहा और तापमान में गिरावट भी देखने को मिली जिसका असर ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला। जहां पर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं।
दरअसल पिछले दो दिनों से गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में मौसम में बदलाव देखने को मिला है, मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ जो अभी वर्तमान में उत्तर भारत मे है, राजस्थान और पूर्वी मध्यप्रदेश में खासा असर देखने को मिल रहा है जिसके चलते इन इलाकों में बारिश और ओले की संभावना बनी हुई है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। नॉर्थ छत्तीसगढ़ में भी इसका असर देखने को मिल रहा है और तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों में इस इलाके में असर दिखेगा जिसके चलते जो इस इलाके का मिनिमम तापमान और नीचे जा सकता है। साथ ही मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों में हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार