रायपुर
मंगलवार को विधानसभा सदन की कार्रवाई शुरू होते ही भाजपा के अजय चंद्राकर ने विपक्षी विधायकों की कम उपस्थिति पर चुटकी ली। अजय ने स्पीकर डॉ रमन सिंह का ध्यानाकृष्ठ कराते हुए कहा कि विपक्ष की तबीयत दिन ब दिन खराब होती जा रही है। सदन में उपस्थिति दयनीय हो गई है।
आपका अभिवादन लेने वाले कोई मौजूद नहीं है। इस पर कांग्रेस के लखेश्वर बघेल ने कहा कि हम लोग उपस्थित हैं। अजय ने कहा आप लोगों को खुद तय करके नेता प्रतिपक्ष चुन लेना चाहिए। आप (बघेल) खुद बन जाओ। नेता प्रतिपक्ष ( महंत) सामना नहीं कर पा रहे, पूर्व सीएम तो आते ही नहीं है।

More Stories
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल