मुंगेली.
मनीष त्रिपाठी और सीमा त्रिपाठी सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज सिटी कोतवाली मे किया गया है। जेसीसीजे से लोरमी विधानसभा से नामांकन दाखिल किया था। मनीष त्रिपाठी और उनके साथियों ने रिटर्निग आफिसर से बी फार्म निरस्त करने को लेकर बहस की थी। आरओ पार्वती पटेल की शिकायत पर सिटी कोतवाली मे एफआईआर दर्ज की है। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचा रहे थे।
इसी मामले को लेकर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस विवाद की मुख्य वजह बी फॉर्म को लेकर हुई। सागर सिंह बैस और मनीष त्रिपाठी दोनों को जेसीसीजे से बी फॉर्म दिया गया था फिर मनीष त्रिपाठी का फॉर्म को रिजेक्ट कर सागर सिंह का फॉर्म को मान्य किया गया। इसी मामले को लेकर मनीष त्रिपाठी और उनके साथियो ने आरो पार्वती पटेल से विवाद हुआ था और उसने आज मुंगेली सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान
जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण
जगदलपुर में पार्किंग विवाद में बुजुर्ग गार्ड की बेरहमी से पिटाई, युवक ने घसीट-घसीटकर किया हमला