रायपुर
कार शोरूम के मालिक ने शादीशुदा महिला मैनेजर से उसके कबीन में पहुंच कर अश्लील हरकते हुए उसके कमर के नीचे टच किया जिसका उन्होंने विरोध किया, इसके बाद महिला ने सैलेरी मांगी तो उससे नौकरी से बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित महिला ने गुढ़ियारी पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो कार शोरूम में मैनेजर के पद पर है। 23 सितंबर को मालिक गणेश अनंत उसके पास पहुंचा। पहले तो उसने कुछ देर बात की, फिर धीरे से उसकी कमर के नीचे टच कर दिया। जिसका उसने तुरंत विरोध किया।जब महिला ने नाराजगी जताई तो शोरूम मालिक ने उसके साथ गाली-गलौज की। यह हरकत वहां मौजूद स्टाफ देख रहे थे। लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया। महिला ने उसका हिसाब कर सैलरी देने को कहा तो उसे शोरूम से बाहर निकाल दिया।
इससे पहले 19 सितंबर को महिला अपने केबिन में बैठी थी। तब किसी काम के बहाने गणेश अनंत उसके पास पहुंचा और सीने को छू लिया। आपत्ति जताने पर मालिक ने उसे सॉरी कह दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद दोबारा ऐसी हरकतें करने लगा जिससे वो परेशान हो गई थी। इसके बाद महिला ने गुढि?ाारी थाने पहुंचकर कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न