जयपुर
राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के रायसर थाना क्षेत्र में एक कार और ट्रक की भिड़त में कार में सवार तीन साल की एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और सीकर जिले के खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे।
रायसर थानाधिकारी महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ट्रक से टक्कर के बाद कार सड़क के किनारे खाई में गिर गई और ट्रक भी कार पर जा गिरा। उन्होंने बताया कि कार में रवि (28), उसकी बहन रिंकी (24), उसका पति अंकित (30) और उनकी तीन साल की बेटी देवकी सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे में रवि, अंकित और देवकी की मौत हो गई, जबकि रिंकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
8वें वेतन आयोग का इंतजार जारी, DA के नए गणित से केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है राहत
हिमाचल में घेपन झील टूटी तो 32 जगहों पर तबाही का खतरा, अब लगेगा Early Warning System
Flex Fuel क्या है? E20 और E100 में कितना अंतर, गाड़ी खरीदने से पहले जान लें