वर्धमान। स्वतंत्रता दिवस की सुबह पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में दर्दनाक सडक़ हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सभी मृतक बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा सुबह करीब 7 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर फागुपुर के पास हुआ, जब गंगासागर से लौट रही एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई।
पुलिस के अनुसार बस में 5 बच्चों समेत 45 यात्री सवार थे, जो गंगा स्नान के बाद बिहार लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए। मृतकों में 2 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से वर्धमान मेडिकल कॉलेज और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से बस को ट्रक से अलग किया गया और फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि ट्रक का बिना चेतावनी सडक़ किनारे खड़ा होना और बस की तेज रफ्तार इस भीषण हादसे की वजह बनी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

More Stories
भारत के पास कितने दिनों का Forex Reserve बचा, डॉलर बचाने के लिए क्या करेगी सरकार?
जनगणना में जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी: घर, गाड़ी या संपत्ति छिपाई तो हो सकती है 3 साल की जेल
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अलर्ट: LPG सब्सिडी बचानी है तो 7 दिन में करना होगा ये काम