जयपुर। बॉलीवुड स्टार सलमान खान पान मसाला विज्ञापन को लेकर घिर गए हैं। भाजपा नेता और वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने सलमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हाल ही में इसे लेकर सुनवाई हुई और अब अगली सुनवाई 9 दिसंबर को तय की गई है। वहीं सलमान खान के वकील आशीष दुबे ने कोर्ट को बताया कि वर्तमान शिकायत की सुनवाई का अधिकार उपभोक्ता आयोग के पास नहीं है साथ ही यह भी कहा कि सलमान खान न तो पान मसाला निर्माता हैं और न ही उसके सर्विस प्रोवाइडर। ऐसे में उन्हें इस मामले में पक्षकार बनाना उचित नहीं है। वकील ने कहा कि शिकायतकर्ता ने उन्हें झूठा घसीटकर अनावश्यक उत्पीडऩ का प्रयास किया है।
सलनाम के वकील ने दावा किया कि सलमान खान ने गुटखा या पान मसाला नहीं, बल्कि सिल्वर कोटेड इलायची का विज्ञापन किया था, जिसे पान मसाले की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। इसलिए शिकायत का आधार ही कमजोर है। उधर, शिकायतकर्ता बीजेपी नेता हनी ने सलमान खान की ओर से दाखिल जवाब पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जवाब पर किए गए साइन सलमान खान के असली साइन नहीं लगते। उन्होंने अदालत से मांग की है कि सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया जाए और प्रस्तुत हस्ताक्षरों की जांच कराई जाए।
सलमान के वकील की दलील है कि यह मामला उस विज्ञापन से जुड़ा है, जिसमें पान मसाला कंपनी ने केसर युक्त इलायची और केसर युक्त पान मसाला का दावा किया था। कोटा के भाजपा नेता और वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दायर कर आरोप लगाया कि कंपनी और उसके ब्रांड एंबेसडर सलमान खान जनता को गुमराह कर रहे हैं, क्योंकि पांच रुपए के पाउच में असली केसर डालना संभव ही नहीं है। इसके अलावा परिवाद में कहा गया है कि ऐसे विज्ञापन युवाओं को पान मसाला और तंबाकू की लत की ओर धकेल रहे हैं और स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालते हैं।

More Stories
ब्रह्मोस से 4 गुना ज्यादा रेंज, 3 गुना तेज रफ्तार… ‘प्रलय’ मिसाइल क्यों कहलाती है ब्रह्मास्त्र?
Maharashtra SIR Draft List से 2 करोड़ से ज्यादा नाम बाहर, जानें कैसे दोबारा पा सकते हैं वोट का अधिकार
जिनपिंग-पुतिन से PM मोदी ने मिलाया हाथ, बगल से चुपचाप गुजर गए शहबाज शरीफ