लोरमी
मुंगेली जिले के खुड़िया इलाके में बैगा आदिवासियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। दरअसल, सप्ताह भर के भीतर आज चौथे व्यक्ति का पानी में डूबने से शव मिला है। खुड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ATR क्षेत्र के बिसौनी वनगांव में कुछ दिनों पहले बैगा दंपति की मौत नाले में डूबने से हुई थी। इसके बाद खुड़िया बांध में दो दिन पहले एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, आज अचामकमार टाइगर रिजर्व के वनगांव शांतिपुर महामाई के रहने वाले गेंदलाल बैगा ने पुलिस चौकी खुड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव का 45 वर्षीय गौठूराम, पिता स्वर्गीय कोलाई बैगा गांव के ही तालाब में नहाने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। तालाब के पास जाकर तलाश करने पर वहां कपड़ा मिला, लेकिन वह तालाब में नहीं मिला।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब में खोजबीन की और अधेड़ का शव आज बरामद किया। मृतक के शव का मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। खुड़िया के चौकी प्रभारी सत्येंद्र गोस्वामी ने बताया कि शांतिपुर महामाई गांव के 45 वर्षीय गौठूराम बैगा का शव गांव के ही तालाब से बरामद किया गया है। पुलिस टीम द्वारा सभी पहलुओं पर जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
कलेक्टर का बड़ा निर्देश: 5 वर्षीय समग्र विकास योजना तैयार करें, DMF नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य
जगदलपुर में अग्निवीर भर्ती की तैयारी: युवाओं को मिलेगी फ्री कोचिंग, सेना में जाने का सुनहरा मौका
अरुण साव का बयान: महिला आरक्षण बिल पर भाजपा में आक्रोश, कांग्रेस को चेतावनी